ताज़ा खबर :

खिसोरा में स्थापित माँ लक्ष्मी की भव्य जस झाँकी शोभायात्रा निकालकर भक्ति भाव से की विसर्जन

बेरला:- ब्लॉक बेरला के अंतर्गत आने वाले ग्राम खिसोरा में दीपावली पर्व में स्थापित माँ लक्ष्मी प्रतिमा की भव्य जस झांकी शोभायात्रा निकालकर गांव के समीप तालाब में विसर्जन किया। बता दें कि दीपावली त्यौहार बड़े उत्साह के साथ ही माँ लक्ष्मी पूजा पर प्रतिमा स्थापित किया गया। वही प्रतिदिन सुबह-शाम विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। इस दीवाली में पूरे ग्रामीण सहित शहर वासियों ने हर्षोल्लास के साथ उत्साहपूर्व धूमधाम से माँ लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित की। वही शुक्रवार को जस झांकी व डीजे के धुन में धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकालकर गांव की भ्रमण किया गया। इस दौरान जस झांकी में दुर्गा, काली, सरस्वती, भोले, गणेश, हनुमान, शेर आदि भगवान के स्वरूप व राक्षश विकराल रूप में विभिन्न कला किया गया। जिन्हें देखने ग्रामीण सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में तांता लगा रहा। इसके अलावा डीजे के धुन में ग्राम सहित श्रद्धालु भी झूमते नाचते हुए उत्साहपूर्व आनंदमय हुई।

गौरतलब है कि ग्राम खिसोरा की गलियों की भव्य जस झाँकी व डीजे की धुन में थिरके। वही विसर्जन के लिए सुबह से ही गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। ग्रामीणों ने एक भव्य विसर्जन जुलूस निकाला, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए गांव के गलियों में भ्रमण की। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। इस दौरान गांव के तालाब समीप विसर्जन स्थल पहुंचकर भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया। वही पुलिस चौंकी देवकर के समीप ग्राम खिसोरा में लक्ष्मी विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की कमी रही। गग्रामीणों द्वारा पुलिस बल व्यवस्था की मांग किया गया था इसके बाद भी देवकर पुलिस नदारद रहे। इसके बाद भी ग्रामीणों ने शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। गांव में धार्मिक उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव का प्रतीक बनकर पूरे क्षेत्र में आनंद का माहौल पैदा करता है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


देवकर: पीएम श्री सेजेस विद्यालय में ‘करियर गाइडेंस और तनाव मुक्त पढ़ाई’ पर विशेष कार्यशाला संपन्न

​ देवकर / बेमेतरा:-पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय…

कबीरधाम: सतनाम धूनी कार्यक्रम के दौरान नाबालिग पर चाकू से हमला, पुलिस ने तीन युवकों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

​कबीरधाम (छत्तीसगढ़):-जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिनछपरा में एक…