ताज़ा खबर :

छत्तीसगढ़ में ₹1,390 करोड़ से अधिक की लागत से बनेंगे चार नए मेडिकल कॉलेज

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देते हुए चार नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों सहित कुल छह निर्माण परियोजनाओं को मंज़ूरी दे दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत ₹1,390 करोड़ रुपये से अधिक है।

चार नए मेडिकल कॉलेज यहाँ बनेंगे:

  1. मनेंद्रगढ़
  2. कबीरधाम
  3. जांजगीर-चांपा
  4. गीदम

​मनेंद्रगढ़, कबीरधाम और जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेजों पर लगभग ₹318 से ₹323 करोड़ और गीदम मेडिकल कॉलेज पर लगभग ₹326.53 करोड़ खर्च होंगे। इसके अलावा, मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर वाले अस्पताल और बिलासपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय भवन के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है।

​इस फैसले से राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा और उपचार सेवाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


दुर्ग: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने वाला दंपति गिरफ्तार

दुर्ग (पदमनाभपुर): जिला दुर्ग के पदमनाभपुर पुलिस ने नौकरी के नाम पर…

दुर्ग: बेजुबान कुत्ते की निर्मम हत्या, जामुल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

​जामुल (दुर्ग): जिला दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र से अमानवीयता का एक…