दुर्ग जिले के थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में 06 मार्च 2024 को हुए दादी और नाबालिग पोती के दोहरे हत्याकांड का फरार तीसरा आरोपी मार्शल राजपूत (उम्र 29 वर्ष, कृपाल नगर कोहका) गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद ने अवैध संबंधों के उजागर होने के डर से अपने सहयोगियों पंकज निषाद और मार्शल राजपूत के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस की विशेष टीम ने मामले की गहन विवेचना के दौरान पॉलीग्राफ, ब्रेन मेपिंग और नार्को टेस्ट का भी उपयोग किया, जिसके बाद मुख्य आरोपी ने अपना जुर्म कबूला। दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। फरार चल रहे तीसरे आरोपी मार्शल राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है

