ताज़ा खबर :

निर्माणाधीन किसान हनुमान मंदिर पर विवाद: सरकारी भूमि दावे के बीच प्राण प्रतिष्ठा से पहले बढ़ा तनाव

Chhuikhadan| क्षेत्र के विचारपुर पंडरिया भाठा में निर्माणाधीन किसान हनुमान संकट मोचन मंदिर को लेकर विवाद उभर आया है। प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले तहसील कार्यालय में की गई शिकायत के बाद राजस्व विभाग सक्रिय हो गया है। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया।प्राथमिक जांच के दौरान पटवारी ने बताया कि संबंधित भूमि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है और इसी आधार पर निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। हालांकि शिकायत किसके द्वारा की गई है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके पर किसी प्रकार का लिखित नोटिस या औपचारिक कार्रवाई भी सामने नहीं आई।निरीक्षण की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण और किसान अधिकार संघर्ष समिति के सदस्य बड़ी संख्या में स्थल पर एकत्र हो गए। लोगों ने शिकायतकर्ता की पहचान सार्वजनिक करने की मांग की और प्रशासनिक कार्रवाई पर नाराजगी जताई। समिति ने स्पष्ट किया कि मंदिर निर्माण किसी भी परिस्थिति में नहीं रोकाजाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं बल्कि क्षेत्र के किसानों की एकजुटता का प्रतीक बन चुका है। ऐसे में निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों का एक वर्ग इस पूरे घटनाक्रम को क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के विरोध से जोड़कर देख रहा है।उनका आरोप है कि मंदिर निर्माण से किसानों में बढ़ रही एकता कुछ लोगों को असहज कर रही है जिसके चलते इस तरह की शिकायत कराई गई है। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पटवारी के अनुसार, उन्हें इस मामले की सूचना मौखिक रूप से वरिष्ठ अधिकारियों से मिली है लेकिन अब तक कोई लिखित निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। मौके पर पंचनामा या अन्य औपचारिक दस्तावेजी प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई है जिससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इधर 2 अप्रैल को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। क्षेत्र में एक ओर धार्मिक उत्साह बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर विवाद के चलते तनाव का माहौल भी देखा जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


​सावधान: रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर आज से भारी बदलाव, खारुन नदी पुल की मरम्मत शुरू; जानें नया ट्रैफिक रूट

रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ की 'लाइफलाइन' कहे जाने वाले नेशनल हाईवे-53 (रायपुर-दुर्ग मार्ग) पर…

निर्माणाधीन किसान हनुमान मंदिर पर विवाद: सरकारी भूमि दावे के बीच प्राण प्रतिष्ठा से पहले बढ़ा तनाव

Chhuikhadan| क्षेत्र के विचारपुर पंडरिया भाठा में निर्माणाधीन किसान हनुमान संकट मोचन…

नगर देवकर में भगवान महावीर जयंती की धूम: गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

नगर देवकर में जैन समुदाय द्वारा अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी…

बेमेतरा: कलार समाज की 11 दिवसीय ‘सामाजिक सद्भावना यात्रा’ का भव्य समापन

कलार समाज बेमेतरा द्वारा आयोजित भव्य सामाजिक सद्भावना यात्रा का समापन 29…