ताज़ा खबर :

सुपेला: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 6 गिरफ्तार

​दुर्ग। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र की स्मृति नगर चौकी अंतर्गत, जुनवानी स्थित दो स्पा सेंटरों में चल रहे संगठित देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ‘लोरेंज़ो स्पा’ और ‘ली वेलनेस स्पा’ पर छापामार कार्रवाई करते हुए स्पा संचालक, मैनेजर और चार ग्राहकों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर, दिनांक 24-10-25 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCW) पदम् श्री तंवर के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (IUCW) के नेतृत्व में महिला थाना और स्मृति नगर पुलिस की टीम ने दबिश दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

  • ​संचालक: धनेश्वर सेन (ली वेलनेस स्पा)
  • ​मैनेजर: पवन पांडे (लोरेंज़ो स्पा)
  • ​चार ग्राहक: गौरव कोठारी, रचित दास, संतोष कुमार और अब्बास अली।

पुलिस ने मौके से देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री और रजिस्टर जब्त किए हैं। सभी छह आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

​कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा समेत अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


देवकर: पीएम श्री सेजेस विद्यालय में ‘करियर गाइडेंस और तनाव मुक्त पढ़ाई’ पर विशेष कार्यशाला संपन्न

​ देवकर / बेमेतरा:-पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय…

कबीरधाम: सतनाम धूनी कार्यक्रम के दौरान नाबालिग पर चाकू से हमला, पुलिस ने तीन युवकों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

​कबीरधाम (छत्तीसगढ़):-जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिनछपरा में एक…