ताज़ा खबर :

अनियंत्रित कार ने बछड़े को कुचला, पिकअप और ठेले को ठोका; गाडाडीह में भीषण हादसे में युवक गंभीर घायल

परपोड़ी/गाडाडीह (बेमेतरा)। परपोड़ी के समीप ग्राम गाडाडीह में आज शाम करीब 6:40 बजे एक अनियंत्रित इनोवा कार (CG 04 KZ 1783) ने जमकर तबाही मचाई। इनोवा कार ने पहले एक बछड़े को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​इसके बाद, बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन (CG 08 A P 0805) को जबरदस्त टक्कर मारी और पास के एक ठेले में जा घुसी। इस दौरान इनोवा ने एक मोटरसाइकिल और एक साइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

युवक घायल, पैर टूटा

​हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वालों में गोलु गौरिया शामिल हैं, जो उस समय एक दुकान से सामान खरीद रहे थे। टक्कर से गोलु गौरिया का पैर टूट गया है। उन्हें तत्काल परपोड़ी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय बेमेतरा रिफर कर दिया गया है।

​पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.37 करोड़ का गांजा जब्त, मध्यप्रदेश का तस्कर गिरफ्तार

​बसना/महासमुंद: जिले में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी…

दुर्ग: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने वाला दंपति गिरफ्तार

दुर्ग (पदमनाभपुर): जिला दुर्ग के पदमनाभपुर पुलिस ने नौकरी के नाम पर…

दुर्ग: बेजुबान कुत्ते की निर्मम हत्या, जामुल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

​जामुल (दुर्ग): जिला दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र से अमानवीयता का एक…