ताज़ा खबर :

कवर्धा में ‘किंगडम बुक’ सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़: सट्टा किंग राजा सरदार चढ़ा पुलिस के हत्थे, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में महादेव ऑनलाइन सट्टा एप पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बीच सटोरियों ने नए रास्ते तलाशने शुरू कर दिए हैं। जिले में महादेव के विकल्प के रूप में उभरे ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ के जरिए अवैध कारोबार संचालित करने वाले मुख्य आरोपी राजा सरदार को कवर्धा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

करोड़ों का ट्रांजैक्शन और 80 से ज्यादा आईडी

​पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी राजा सरदार इस नए प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिले में सट्टे का जाल फैला रहा था। अब तक की जांच में सामने आया है कि:

  • ​नेटवर्क के जरिए 70 से 80 ऑनलाइन आईडी बांटी जा चुकी थीं।
  • ​इन आईडी के माध्यम से करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन किया गया है।
  • ​पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं।

रायपुर से जु़ड़े हैं तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

​इस गिरोह का नेटवर्क रायपुर तक फैला हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजा सरदार रायपुर निवासी अनीश खान के इशारे पर काम कर रहा था। इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड अनीश खान और उसका सहयोगी स्वयं खुराना फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुरानी है आपराधिक कुंडली: गिरफ्तार आरोपी राजा सरदार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल की हवा खा चुका है।

फॉरेंसिक जांच से खुलेंगे कई ‘बड़े चेहरों’ के राज

​पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक जांच करा रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस जांच के बाद शहर के कई रसूखदार और बड़े नाम उजागर हो सकते हैं जो पर्दे के पीछे से इस अवैध धंधे को संरक्षण दे रहे थे।

पुलिस का बयान: “पूछताछ और तकनीकी जांच जारी है। जैसे ही नेटवर्क की पूरी कड़ियां जुड़ेंगी, इस सिंडिकेट से जुड़े सभी आरोपियों के नामों का खुलासा किया जाएगा।”

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


आईपीएल सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, ‘सांई ऐप’ के जरिए बेचता था आईडी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के…

संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…