ताज़ा खबर :

बिलासपुर: सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी का यौन शोषण, गर्भवती होने पर दिया बच्चे को जन्म; भेष बदलकर भीख मांग रहा आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर (बिल्हा)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया है। पुलिस ने आरोपी को जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण मेले से भेष बदलकर भीख मांगते हुए गिरफ्तार किया है।

हॉस्टल में खुला राज

​बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है और दूसरे जिले के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पूर्व हॉस्टल में खेलते समय उसके पेट में अचानक तेज दर्द उठा। प्रबंधन द्वारा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद खुलासा किया कि नाबालिग 8 माह की गर्भवती है। इलाज के दौरान पीड़िता ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया।

संवेदनशील पूछताछ में फूटा दर्द

​मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस अधिकारियों ने जब नाबालिग से विश्वास में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपने सौतेले पिता की दरिंदगी की कहानी बयां की। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

शिवरीनारायण मेले में भेष बदलकर छिपा था आरोपी

​घटना के बाद से ही आरोपी फरार था और पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए भेष बदलकर भीख मांग रहा है

  • सफलता: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शिवरीनारायण मेले में छिपा है।
  • गिरफ्तारी: पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे धर दबोचा।
WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


आईपीएल सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, ‘सांई ऐप’ के जरिए बेचता था आईडी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के…

संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…