ताज़ा खबर :

​मामला दबाने की कोशिशें नाकाम! खैरागढ़ शिक्षा विभाग में शराब पार्टी करने वाले कर्मचारियों पर गिरी गाज

खैरागढ़।

खैरागढ़ के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में कथित शराब पार्टी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला आखिरकार अंजाम तक पहुंच गया है। कई दिनों तक मामले को दबाने और चुप्पी साधने की कोशिशों के बाद, चौतरफा दबाव और लगातार उठते सवालों के आगे झुकते हुए शिक्षा विभाग को सख्त कदम उठाना पड़ा है। जिला शिक्षा विभाग ने इस मामले में संलिप्त दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इन पर गिरी गाज

​जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) खैरागढ़ द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, कार्रवाई की जद में आए कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • रविन्द्र सिंह गहरवार (सहायक ग्रेड-02, BEO कार्यालय खैरागढ़)
  • सुनील कुमार वर्मा (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला संडी)

आदेश में क्या कहा गया?

​जारी निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो के जरिए शासकीय कार्यालय परिसर में शराब का सेवन करने और अमर्यादित व्यवहार करने की गंभीर बात सामने आई थी।

​”प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियमों के सर्वथा विरुद्ध और शासकीय गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला पाया गया है। इसी के चलते दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।”

निलंबन आदेश से

दबाने की कोशिशें रहीं नाकाम

​सूत्रों के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद से ही मामले को रफा-दफा करने और जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने की कवायद चल रही थी। लेकिन इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने और स्थानीय स्तर पर भारी विरोध के बाद विभाग के पास कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। इस कार्रवाई के बाद से शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


अधिकारियों की चुप्पी, ठेकेदार की मनमानी; बेमेतरा में 80 लाख की नहर लाइनिंग में गुणवत्ता की उड़ी धज्जियां

■बेरला/​बेमेतरा/दुर्ग:- सिंचित क्षेत्र विकास प्राधिकरण (काडा) संभाग रायपुर के अंतर्गत बेमेतरा विधानसभा…