ताज़ा खबर :

बालोद: मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, आत्महत्या की आशंका

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। भैंसबोड़ स्टेशन और रानीतराई के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

देर रात हुई घटना

​जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 11 से 12 बजे के बीच का है। रेलवे विभाग द्वारा सूचना मिलने के बाद बालोद कोतवाली पुलिस की टीम रात करीब 1 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया और पहचान के लिए जिला अस्पताल बालोद की मर्च्युरी (शवगृह) में रखवा दिया है।

पुलिस की जांच जारी

​कोतवाली टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि मृतक ने मालगाड़ी के सामने आकर जान दी है। हालांकि, मौत के असली कारणों और मृतक की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

​”हमें देर रात रेलवे के माध्यम से सूचना मिली थी। मृतक मालगाड़ी से टकराया था, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। फिलहाल शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं।” – शिशुपाल सिन्हा, टीआई

शिनाख्त की कोशिशें

​पुलिस ने हादसे की जानकारी आसपास के गांवों के कोटवारों को दे दी है ताकि मृतक की पहचान हो सके। अब तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों का पता चलते ही पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


गरियाबंद: सीआरपीएफ ने जीती ग्रामीणों की ‘कमान’, सिविक एक्शन प्रोग्राम में उमड़ा जनसैलाब

गरियाबंद। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास और…

धमतरी: नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश, NSUI का कथित पदाधिकारी गिरफ्तार

धमतरी। जिले के रुद्री थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली…

खैरागढ़: मामूली विवाद में हत्या करने वाले आरोपी को उम्रकैद, 3 साल बाद आया फैसला

खैरागढ़। न्याय की लंबी प्रतीक्षा के बाद, अपर सत्र न्यायालय खैरागढ़ ने…