ताज़ा खबर :

नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन से पहले बस्तर में बड़ी सफलता: 108 माओवादियों का सरेंडर, 3.29 करोड़ का था इनाम

जगदलपुर। केंद्र सरकार द्वारा देश से नक्सलवाद को जड़ से मिटाने के लिए तय की गई 31 मार्च 2026 की समयसीमा अब बेहद करीब है। इस डेडलाइन से महज 20 दिन पहले सुरक्षा बलों ने बस्तर संभाग में माओवादी संगठन की कमर तोड़ दी है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSJC) से जुड़े 108 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया है।

​बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित ‘शौर्य भवन’ में डीजीपी अरुण देव गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस ऐतिहासिक कामयाबी का खुलासा किया।

मुख्य उपलब्धियां: हथियार, नगदी और सोना बरामद

​सुरक्षा बलों ने केवल सरेंडर ही नहीं कराया, बल्कि माओवादियों के ठिकानों (डंप) पर छापेमारी कर भारी मात्रा में युद्ध सामग्री और संपत्ति भी जब्त की है:

  • भारी हथियार: एके-47, इंसास, एलएमजी और बीजीएल जैसे कुल 101 घातक हथियार बरामद।
  • नगदी: माओवादियों के डंप से 3.61 करोड़ रुपये नकद बरामद।
  • सोना: लगभग 1 किलो सोना जब्त, जिसकी कीमत करीब 1.64 करोड़ रुपये आंकी गई है।
  • इनामी राशि: सरेंडर करने वाले 108 माओवादियों (44 महिलाओं सहित) पर कुल 3 करोड़ 29 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इन बड़े चेहरों ने डाले हथियार

​आत्मसमर्पण करने वालों में कई कुख्यात और उच्च स्तरीय नक्सली नेता शामिल हैं, जो दशकों से आतंक का पर्याय बने हुए थे:

  1. राहुल तेलाम, पंडरु कोवासी, झितरु ओयाम (DVCM, पश्चिम बस्तर डिवीजन)
  2. रामधर उर्फ बीरु (DVCM, पूर्व बस्तर डिवीजन)
  3. मल्लेश (DVCM, उत्तर बस्तर डिवीजन)
  4. मुचाकी (सीपीसी कमांडर, PLGA बटालियन नंबर-01)
  5. कोसा मंडावी (DVCM, आंध्र-ओडिशा बॉर्डर)

ओडिशा में भी लगा बड़ा झटका

​छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा (कंधमाल जिला) में भी नक्सली संगठन को बड़ी चपत लगी है। वहां स्टेट कमेटी मेंबर सनू पोटाम उर्फ नीतू सहित 10 माओवादियों ने सरेंडर किया। इन सभी पर 1.65 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। दिलचस्प बात यह है कि सरेंडर करने वाले ये सभी माओवादी मूल रूप से बस्तर के ही रहने वाले हैं।

अभियान ‘पूना मारगेम’ का दिख रहा असर

​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों के मुख्यधारा में लौटने की मुख्य वजह “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


जांजगीर-चांपा में मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: अकलतरा पुलिस ने 4 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस…

​खैरागढ़: साड़ी का पल्लू बाइक के पहिये में फंसने से शिक्षिका की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई है,…

मोहला-मानपुर: बाघ का खौफ! पेड़ पर चढ़कर ग्रामीणों ने बचाई जान, इलाके में दहशत का माहौल

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से सटे मोहला-मानपुर जिले के औंधी तहसील क्षेत्र में…

T20 World Cup 2026: खिताबी जंग आज, अहमदाबाद में इतिहास रचने उतरेगी सूर्या की सेना

अहमदाबाद। क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला आज रविवार को अहमदाबाद…

खैरागढ़: बाइक के पहिये में फंसी साड़ी, हादसे में प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका का निधन

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक झकझोर देने वाला मामला सामने…