ताज़ा खबर :

हादसे ने खोला ‘नशे का राज’: सरिया के नीचे छिपा था 84 किलो गांजा, 3 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्राइवर।

बेमेतरा। जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिसंबर 2025 में नेशनल हाईवे-30 पर पलटे एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद होने के मामले में फरार मुख्य आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर जिला जेल कबीरधाम से गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला?

​बीते 3 दिसंबर 2025 को ग्राम बैजी टोल प्लाजा के पास बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे पर एक ट्रक (CG 04 M 6804) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया था। सूचना मिलने पर जब बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां ट्रक लावारिस हालत में मिला और चालक फरार था। ट्रक में सरिया भरा हुआ था, लेकिन जब बारीकी से तलाशी ली गई, तो सरियों के नीचे छिपाकर रखा गया 83 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

जब्ती और कार्रवाई

​पुलिस ने मौके से करीब 8,39,500 रुपये कीमत का गांजा, 30 लाख रुपये का ट्रक और ट्रक में लदा सरिया जब्त किया था। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

जेल में मिला सुराग और गिरफ्तारी

​लगातार पतासाजी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी ट्रक चालक लाला चर्मकार (31 वर्ष), निवासी रीवा (मध्य प्रदेश), वर्तमान में जिला जेल कबीरधाम में किसी अन्य मामले (थाना बोडला के एनडीपीएस केस) में बंद है। बेमेतरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया और 18 मार्च 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

टीम की भूमिका

​इस कार्रवाई में डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन और जिला पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली बेमेतरा के थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि दीना नाथ सिन्हा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


सावधान! बंद घर देख कर की थी लाखों की चोरी, राजनांदगांव पुलिस ने 15 दिन में सलाखों के पीछे भेजा।

राजनांदगांव। जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र अंतर्गत चौखडियापारा में एक सूने मकान…

आस्था के महापर्व पर पुलिस का पहरा: SP अंकिता शर्मा ने संभाली सुरक्षा की कमान।

राजनांदगांव | 19 मार्च, 2026 आस्था के केंद्र डोंगरगढ़ में आयोजित होने…