390 बोरी (259.20 क्विंटल) धान जब्त; कटिनगर, गोंदिया से धमतरी ले जाया जा रहा थामोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी: दिनांक 25/11/2025 – जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी में अवैध धान परिवहन के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह (IPS) के निर्देशन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, अम्बागढ़ चौकी, श्री ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में, चिल्हाटी पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध धान जब्त किया है।थाना चिल्हाटी के प्रभारी, उप निरीक्षक संजय मेरावी के कुशल नेतृत्व में “सुघघर जन सुरक्षित जिला अभियान” के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप ट्रक क्रमांक MH 29 AN 3786 को चिल्हाटी थाना क्षेत्र में पकड़ा गया।जब्त सामग्री: ट्रक में 390 बोरी धान लदा था, जिसका वजन 259.20 क्विंटल है।परिवहन मार्ग: यह धान कटिनगर, गोंदिया (महाराष्ट्र) से धमतरी ले जाया जा रहा था।पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे इस पूरे धान को जब्त कर लिया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिए जब्त किए गए धान को खाद्य विभाग को सौंप दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध धान परिवहन करने वालों पर शिकंजा कस गया है।

