■पण्डरिया/कवर्धा:- पण्डरिया विधानसभा के अंतर्गत रामपुर ब्लॉक में पूर्व विधायक व कांग्रेस नेत्री दीदी ममता चंद्राकर का सघन दौरा जारी है। एक ही दिन में उन्होंने जहाँ शक्ति की उपासना और ईद की खुशियों में शिरकत कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया, वहीं वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन पर शोकाकुल परिवार के बीच पहुँचकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय भी दिया।
●आस्था और भाईचारे का संगम: सिंघनगढ़ में मनाया ‘जवारा और ईद’
बीते शनिवार को क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेत्री दीदी ममता चन्द्राकर अपने दौरे के बीच रामपुर ब्लॉक के ग्राम सिंघनगढ़ पहुँची। जहां पर दीदी ममता चंद्राकर का भव्य स्वागत हुआ। चूंकि चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर होने पर उन्होंने माता रानी के दरबार में माथा टेका और ज्योत जवारा दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।भक्ति के इस माहौल के बीच उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की। ममता चंद्राकर ने स्थानीय मुस्लिम भाइयों के साथ ईद मिलन समारोह में हिस्सा लिया, उन्हें सभी को ईद की मुबारकबाद दी और खुशियाँ बांटीं। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
●दुख की घड़ी में साथ: स्व. छत्तर साहू जी को दी श्रद्धांजल●
इसी बीच आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के पश्चात ममता चंद्राकर ग्राम सूरजपुरा पहुँचीं। यहाँ उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. छत्तर साहू जी के ‘दसगात्र’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।दुख की इस घड़ी में पूर्व विधायक को अपने बीच पाकर शोकाकुल साहू परिवार भावुक हो उठा। ममता चंद्राकर ने परिवार के सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया, जिस पर परिवार ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
फिलहाल इन दौरों के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से पूर्णेश साहू, ओंकार सेन, पांडे जी, जनार्दन साहू, लुकराम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
”राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा और अपनों के सुख-दुख में खड़ा होना ही हमारा धर्म है। आज सिंघनगढ़ में भक्ति और भाईचारे का जो रूप दिखा और सूरजपुरा में जो अपनों को खोने का गम, ये सब हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं।”
●ममता चन्द्राकर●
[पूर्व विधायक-पंडरिया विधानसभा]

