ताज़ा खबर :

धमधा के आरुणि दानी बने दुर्ग जिला भाजयुमो के नए ‘महामंत्री’, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

■धमधा/​दुर्ग:- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) में सांगठनिक बदलाव और मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अपनी सक्रियता और प्रखर कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले नगर धमधा के युवा नेता को आरुणि दानी को दुर्ग जिला भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व उत्साह का वातावरण है।

​संगठन में लंबे अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा का मिला फल
दरअसल धमधा नगर पंचायत के ​पूर्व युवा पार्षद और भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे आरुणि दानी के पास संगठन के कामकाज का लंबा अनुभव है। इससे पहले वे राजनांदगांव जिले के प्रभारी के रूप में अपनी कुशल रणनीति का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी इसी क्षमता को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंमाशु सिंह ने उन पर भरोसा जताते हुए जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

​स्थानीय स्तर पर जमकर बधाइयों का सिलसिला,क्षेत्र में हर्ष
फिलहाल ​जैसे ही देर रात इस नई जिम्मेदारी की आधिकारिक घोषणा हुई, सोशल मीडिया से लेकर फोन कॉल्स तक बधाइयों का तांता लग गया। दुर्ग जिले के हजारों युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है। समर्थकों का मानना है कि आरुणि दानी के नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले में नई ऊर्जा के साथ उभरेगा।

​”यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के विश्वास की जीत है। हम पूरी ऊर्जा के साथ दुर्ग जिले में संगठन को सशक्त बनाएंगे और युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ेंगे।”
●आरुणि दानी●
(नवनियुक्त जिला महामंत्री)

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


सावधान! चंद रुपयों के लालच में अपना ATM और चेकबुक देना पड़ा भारी, दुर्ग में 11 लोग पहुंचे जेल।

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। ऑनलाइन गेमिंग और अवैध सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने…