ताज़ा खबर :

●बागनदी थानाक्षेत्र में नशे की हालत में राहगीरों से विवाद करने वाला आरोपी अशांति फैलाने पर गिरफ्तार

●थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ढाल सिंह साहू की अगुवाई में पुलिस टीम की असमाजिक तत्वों पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही

रिपोर्ट-मुदस्सर मोहम्मद✍🏻
​राजनांदगांव:- जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बागनदी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​क्या है पूरा मामला?
​दिनांक 23 दिसंबर 2025 को बागनदी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तेलीनबांधा से आंको जाने वाले मार्ग पर बोर पंप के पास एक व्यक्ति नशे में धुत होकर राहगीरों को परेशान कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ​वहां रामशिव चंद्रवंशी (54 वर्ष), निवासी तेलीनबांधा, नशे की हालत में आने-जाने वाले लोगों से विवाद कर रहा था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह और अधिक आक्रोशित हो गया। वह पुलिस पार्टी और राहगीरों के साथ मारपीट पर उतारू हो गया, जिससे क्षेत्र में शांति भंग होने और किसी गंभीर अपराध के घटित होने की आशंका बन गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। जबकि आरोपी को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया गया। ​प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी के विरुद्ध धारा 126, 135(3) BNSS के तहत मामला दर्ज किया गया। वही ​आरोपी को माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) छुरिया के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

​इनकी रही मुख्य भूमिका
​यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक- अंकिता शर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़-आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। टीम में निरीक्षक ढाल सिंह साहू, आरक्षक मुकेश यादव, धर्मेंद्र साहू और संजय साहू की सक्रिय भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.37 करोड़ का गांजा जब्त, मध्यप्रदेश का तस्कर गिरफ्तार

​बसना/महासमुंद: जिले में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी…

दुर्ग: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने वाला दंपति गिरफ्तार

दुर्ग (पदमनाभपुर): जिला दुर्ग के पदमनाभपुर पुलिस ने नौकरी के नाम पर…

दुर्ग: बेजुबान कुत्ते की निर्मम हत्या, जामुल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

​जामुल (दुर्ग): जिला दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र से अमानवीयता का एक…