दुर्ग 07 दिसम्बर 2025। पूर्व सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गठित सशस्त्र बल ध्वज दिवस कोष (Armed Forces Flag Day Fund) में सबसे अधिक राशि का संग्रहण और योगदान देने के लिए दुर्ग जिले को सम्मानित किया गया है।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस (7 दिसम्बर) के अवसर पर, राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर में आयोजित एक समारोह में दुर्ग जिले के कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह को गवर्नर ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिले को सम्मानित किया।
यह सम्मान जिला प्रशासन द्वारा कोष में अधिक राशि जमा करने पर दिया गया है, जो शहीद जांबाज सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति नागरिकों की एकजुटता और सम्मान को प्रदर्शित करता है।

