ताज़ा खबर :

दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: इडली-डोसा बेचने की आड़ में करते थे लाखों की चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही चोरियों से दहशत फैलाकर पुलिस को चुनौती देने वाले एक शातिर गिरोह का दुर्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पाटन, उतई, अमलेश्वर और रानीतराई जैसे क्षेत्रों में सूने मकानों को निशाना बनाते थे। आरोपियों के पास से 6.15 लाख रुपये से अधिक का माल और वारदात में इस्तेमाल की गई 3 बाइक जब्त की गई हैं।

इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर

​जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि गिरोह के मुख्य सदस्य रायपुर के मठपुरैना में इडली-डोसा बेचने का काम करते थे। दिन भर व्यापार करने के बहाने ये लोग सूने मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही हाथ साफ कर देते थे। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य रूप से मनीष अमोरिया, जितेंद्र गायकवाड़ और रवि साहू (सभी निवासी रायपुर) शामिल हैं।

इन वारदातों को दिया अंजाम

​पूछताछ में आरोपियों ने कई महीनों से जारी अपनी काली करतूतों को स्वीकार किया:

  • 1 सितंबर 2025: ग्राम अछोटी में एक सूने मकान से चांदी के सामान की चोरी।
  • दिसंबर 2025: ग्राम औसर से सोने का गुलबंद, चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये नगद पार किए।
  • गोडपेण्ड्री (उतई): सोने के लॉकेट, गेहूं दाना और नगदी की चोरी।

जब्त किया गया मशरूका

​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:

  1. सोने-चांदी के जेवरात (कीमत करीब 6.15 लाख रुपये)।
  2. तीन दोपहिया वाहन (वारदात में प्रयुक्त)।
  3. नकद राशि और अन्य डिजिटल साक्ष्य।
WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


“हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: ब्रेकअप के बाद आपसी सहमति के रिश्तों पर नहीं चलेगा दुष्कर्म का केस”

​बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने दुष्कर्म के एक मामले में महत्वपूर्ण कानूनी…

“शक की आग में उजड़ा संसार: जीपीएम में मामूली विवाद पर पति ने किया पत्नी का कत्ल, पुलिस की गिरफ्त में कातिल”

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात…