ताज़ा खबर :

■लापरवाही की इंतहा: परपोड़ा स्कूल के 02 कर्मचारियों पर लटक रही एफआईआर और निलंबन की तलवार●

■​बेमेतरा/कोदवा:- बेरला विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत परपोड़ा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के सहायक ग्रेड 2 महेंद्र कुमार वर्मा और प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक जीवन लाल डेहरे की कथित घोर लापरवाही ने शिक्षा विभाग को सवालों के घेरे में ला दिया है।लगातार मिल रही शिकायतों और विधिवत जाँच के बावजूद, अधिकारियों ने करीब ढाई महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर जनदर्शनके शिकायत उपरान्त कलेक्टर ने अब जांच कर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में परपोड़ा निवासी बेरला​जनपद सदस्य नीरज राजपूत और परपोड़ा शाला समिति सदस्य बलदाऊ वर्मा ने 25 नवंबर 2025 को जनदर्शन में सीधे कलेक्टर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिलाधीश ने तत्काल कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।

पहला मामला- सहायक ग्रेड 2 कर्मचारी का 13 साल का ‘संलग्नीकरण प्रेम’ और मनमानी
दरअसल ​परपोड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ महेंद्र कुमार वर्मा लगभग 13 वर्षों से अपनी मूल संस्था से बाहर कार्यालयों में संलग्न होकर सेवा दे रहे थे। जनपद सदस्य की गुहार पर, उन्हें 10 जून 2025 को वापस परपोड़ा मूल संस्था में पदस्थ किया गया, लेकिन उनकी मनमानी जारी रही। वही मूल संस्था में वापसी के बाद भी वर्मा कभी समय पर स्कूल नहीं आए, और अक्सर लंच तक या उससे पहले ही चले जाते थे। साथ ही उन्होंने 10 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक बिना किसी लिखित आवेदन के लगभग 20 दिन तक स्कूल से अनुपस्थिति दर्ज कराई। इस पर शाला समिति ने दो बार (17 सितंबर और 13 नवंबर) बैठक कर कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया।

​संलग्नीकरण आदेश का घोर उल्लंघन
फिलहाल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 25 अगस्त 2025 को सभी संलग्नीकरण समाप्त करने का आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद, वर्मा आज तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरला में पुराने आदेश के तहत ही कार्यरत हैं, जो सीधे तौर पर विभागीय आदेश की अवहेलना है। जबकि जाँच में यह भी पाया गया कि बेरला की प्राचार्य अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर परपोड़ा स्कूल के प्राचार्य को मौखिक या लिखित रूप से वर्मा को बेरला में उपस्थिति देने के लिए निर्देशित कर रही थीं।

दूसरा मामला:- सहायक शिक्षक ड्यूटी से गायब होकर रजिस्टर में कर रहा हेरफेर

वही दूसरा प्रकरण ​शासकीय प्राथमिक शाला परपोड़ा के सहायक शिक्षक जीवन लाल डेहरे पर ग्रामीणों ने स्कूल समय के दौरान होटल में समय बिताने और लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत की है। ​स्कूल समय में होटल में उपस्थिति को ग्रामीणों ने जीपीएस कैमरा (समय, स्थान, दिनांक सहित) से फोटो और वीडियो सबूत पेश करते हुए डेहरे की अनियमितता को उजागर किया।

बीएलओ की एसआईआर ड्यूटी में घोर लापरवाही
शासन-प्रशासन के महत्वपूर्ण कार्य बूथ लेवल ऑफिसर के एसआईआर ड्यूटी कार्य में 16 व 17 सितंबर 2025 को डेहरे ने घोर लापरवाही बरती।जबकि 17 सितंबर को उन्होंने सुपरवाइजर (पटवारी) को व्हाट्सएप के।माध्यम से बुखार का ओपीडी पर्ची भेजकर अनुपस्थित रहने की सूचना दी, जबकि स्कूल के उपस्थिति पंजी में उनके हस्ताक्षर मौजूद हैं। जिसमे जाँच में पाया गया कि उन्होंने 9:45 बजे हस्ताक्षर कर ‘बी.एल.ओ. कार्य से जा रहा हूँ’ लिखकर स्कूल छोड़ दिया, जबकि संकुल समन्वयक ने बयान दिया कि वे 16 और 17 सितंबर को स्कूल आए ही नहीं।

ढाई माह बाद अब क्या?
फिलहाल बेरला ​विकासखंड शिक्षा अधिकारी जेपी करमाकर ने इस मामले में विधिवत जाँच पूरी कर फाइलें लगभग ढाई माह पहले ही जिला कार्यालय भेज दी थीं, लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। अब जिलाधीश के त्वरित आदेश के बाद, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चतुर्वेदी पर दोनों लापरवाह कर्मचारियों पर त्वरित जांच करवाई कर उनके खिलाफ दर्ज करने और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का दबाव बढ़ गया है।
◆■■■■■■■■■■■■■■■◆

“इस सम्बंध में जनदर्शन से शिकायत आया है जिस पर कलेक्टर ने त्वरित जांच-कार्यवाही को मार्क कर निर्देशित किया है, जल्द दोनों मामले में विधिवत जांच कर कार्यवाही की जाएगी।”
●जीआर चतुर्वेदी●
(ज़िला शिक्षा अधिकारी-बेमेतरा)

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.37 करोड़ का गांजा जब्त, मध्यप्रदेश का तस्कर गिरफ्तार

​बसना/महासमुंद: जिले में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी…

दुर्ग: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने वाला दंपति गिरफ्तार

दुर्ग (पदमनाभपुर): जिला दुर्ग के पदमनाभपुर पुलिस ने नौकरी के नाम पर…

दुर्ग: बेजुबान कुत्ते की निर्मम हत्या, जामुल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

​जामुल (दुर्ग): जिला दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र से अमानवीयता का एक…