ताज़ा खबर :

गुनाह की कोई माफी नहीं: नाबालिग से दरिंदगी करने वाले आरोपी पर पुलिस ने लगाईं कड़ी धाराएं।

कवर्धा/रणबीरपुर: कबीरधाम जिले में नाबालिगों की सुरक्षा और महिला अपराधों के खिलाफ पुलिस का अभियान रंग ला रहा है। चौकी रणबीरपुर (थाना लोहारा) की टीम ने एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए उसे अगवा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

​घटना की शुरुआत 1 मार्च 2026 को हुई थी, जब एक पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 25/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, श्री अमित पटेल और एसडीओपी लोहारा श्री कृष्ण कुमार चन्द्रकार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों के जाल के जरिए पीड़िता का पता लगाया। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर जब पूछताछ की, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

आरोपी ने किया शारीरिक शोषण

​जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दुर्गेश खूंटे उर्फ बल्ला (निवासी महाराजपुर, कवर्धा) ने नाबालिग को अपने झांसे में लिया और उसे अपने साथ ले गया। वहां उसने नाबालिग के साथ अवैध रूप से विवाह रचाया और उसका शारीरिक शोषण किया।

​इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले में धारा 87, 64(2) बीएनएस (BNS) और पॉक्सो एक्ट की धारा 06 जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

​इस सफल रेस्क्यू और गिरफ्तारी में चौकी रणबीरपुर के उप निरीक्षक सिकंदर कुर्रे, प्रधान आरक्षक इन्द्र कुमार साहू, हुलार साहू, आरक्षक विनोद मरकाम, शंकर निषाद, जितेंद्र सिंह, रवि आदिले और महिला आरक्षक काजल देशलहरे का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस की अपील: “अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें। यदि आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति बच्चों को बहलाने-फुसलाने की कोशिश करे, तो तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 को सूचना दें।”

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


गिरौदपुरी धाम में भीषण आग का तांडव: बंदरों की उछलकूद से हुआ शॉर्ट सर्किट, 12 दुकानें जलकर खाक

बलौदाबाजार/गिरौदपुरी: जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल और सतनाम पंथ के आस्था के…

वर्दी का खौफ: सिलेंडर लेने आए ग्राहकों से उलझना बाउंसरों को पड़ा महंगा, पुलिस ने निकाला जुलूस।

खुर्सीपार (दुर्ग)। खुर्सीपार क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने आए…

देश में ईंधन संकट की खबरें मात्र अफवाह, सरकार ने जारी की ‘नो पैनिक’ एडवाइजरी

नई दिल्ली | विशेष संवाददाता ​पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और…