ताज़ा खबर :

कोरबा: चरित्र पर शक बना काल; यूट्यूबर बेटी ने हसिये से गला रेतकर की पिता की हत्या, इलाके में सनसनी

कोरबा (हरदी बाजार)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के ग्राम रलिया में एक यूट्यूबर बेटी ने अपने ही पिता की हसिए से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की वजह पिता द्वारा पत्नी और बेटियों के चरित्र पर संदेह करना बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद और खूनी अंजाम

​जानकारी के अनुसार, मृतक अशोक कुमार केवट (55 वर्ष) का परिवार पिछले 8 सालों से उनसे अलग कोरबा के आदिले चौक में रह रहा था। सोमवार देर रात अशोक और उनकी बड़ी बेटी गीता केवट (27 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर गीता ने घर में रखे हसिए से पिता के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।

चरित्र शंका बना हत्या का कारण

​बताया जा रहा है कि अशोक कुमार अक्सर अपनी पत्नी और बेटियों के चरित्र पर आरोप लगाता था। इस वजह से परिवार में लंबे समय से तनाव और कलह की स्थिति बनी हुई थी। घटना वाली रात भी इसी मुद्दे पर विवाद हुआ और आवेश में आकर बेटी ने खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस की कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि:

  • ​पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटी गीता केवट को गिरफ्तार कर लिया है।
  • ​शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
  • ​मामले में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


रायगढ़: मछली पालन विभाग के दफ्तर में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका से खाक हुईं सरकारी फाइलें

​रायगढ़: जिला मुख्यालय स्थित सहायक संचालक मछली पालन विभाग के कार्यालय में…

नशे की बलि चढ़ी गृहस्थी: शराब के लिए पैसे नहीं मिले, तो पति ने घोंटा पत्नी का गला

​कोरबा (छत्तीसगढ़): "नशा नाश की जड़ है"—यह कहावत कोरबा जिले के बांगो…