ताज़ा खबर :

देवकर के भाजपा कार्यकर्ता लवकुश साहू बने किसान मोर्चा के परपोड़ी मण्डल अध्यक्ष, स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष●

​देवकर/परपोड़ी:- ज़िला भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए देवकर निवासी सक्रिय कार्यकर्ता लवकुश साहू (गोल्डी) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रति उनकी दीर्घकालिक निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें भाजपा किसान मोर्चा का परपोड़ी मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दरअसल यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा संगठन के दिशा-निर्देशों एवं जिला भाजपा की अनुशंसा पर की गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर युवराज सिंह ने आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया। वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि लवकुश साहू की जमीनी सक्रियता से क्षेत्र के किसानों और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और आगामी समय में किसान मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी।

किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बनते ही ​शुभकामनाओं का लगा तांता
चूंकि नगर देवकर के ​वार्ड क्रमांक-09 के निवासी लवकुश साहू की नियुक्ति बीते सप्ताह पूर्व हो गयी थी, जिसमे उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस नियुक्ति पर साजा विधायक ईश्वर साहू के साथ बीजेपी परपोड़ी मण्डल अध्यक्ष नारद पटेल, विधायक प्रतिनिधि अजय अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि रविशंकर सोनी ने बधाई दी है। साथ ही वरिष्ठ नेता-बुधारू साहू, मन्नू चक्रधारी, -सुरेश सिन्हा, रिंकू गुप्ता, धनीराम पटेल व अन्य समस्त भाजपा पार्षद सहित युवा कार्यकर्ता दिनेश यादव, सौरभ सपहा, गफ्फार राजू खान, बद्रीनाथ सिन्हा और प्रेमुराम यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

​किसानों की समस्याओं को उठाना प्राथमिकता: लवकुश साहू
फिलहाल ​अपनी नई जिम्मेदारी पर आभार जताते हुए लवकुश साहू ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने संकल्प लिया कि किसानों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मोर्चे के माध्यम से वे अन्नदाताओं की समस्याओं को प्रमुखता से शासन-प्रशासन के समक्ष रखेंगे और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


देवकर के विनय देवांगन बने युवा कांग्रेस के जिला सचिव, समर्थकों में भारी उत्साह

​●संगठन में सक्रियता का मिला फल; बेमेतरा जिला कार्यकारिणी में मिली महत्वपूर्ण…

साइंस कॉलेज दुर्ग के शोध छात्र देवद्र निर्मलकर का शोध पूर्ण, मशरूम को बताया कैंसर व मधुमेह जैसी असाध्य रोगों के लिए ‘संजीवनी’

​देवकर:- शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) के वनस्पति…

डोंगरगढ़: छात्र की बेरहमी से पिटाई मामले में इंचार्ज शिक्षिका गिरफ्तार, मासूम ने खोई सुनने की शक्ति

​डोंगरगढ़, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में एक छात्र…

कबीरधाम पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 9 किलो गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 4.5 लाख का माल जब्त

​कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 'सूखे नशे' के खिलाफ पुलिस ने…