ताज़ा खबर :

●कोदवा-सुरुङ्गदाहरा में कछुवे की चाल से तैयार हो रहा सकरी नदी पर पुल, इंतज़ार में क्षेत्र के ग्रामीण ●*

**(◆सेतु निर्माण द्वारा सकरी नदी पर निर्माणाधीन पुल समयसीमा पूर्ण होने के सालभर बाद भी अधूरा◆)**

*■बेमेतरा:-* सेतु लोकनिर्माण दुर्ग संभाग के कवर्धा सब डिवीजन अंतर्गत बेमेतरा के दाढ़ी क्षेत्र में सकरी नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल अब समयावधि पूर्ण होने के बाद सालभर में तैयार नही हो पाया है। विभागीय अफसरों एवं निर्माण ठेकेदारों की निष्क्रियता के कारण दाढ़ी तहसील के कोदवा एवं सुरुङ्गदाहरा क्षेत्र के हज़ारों ग्रमीणों को सकरी नदी पर पुल की सुविधा नही मिल पाया है। जबकि यह कार्य पिछले वर्ष तक पूर्ण हो जाना चाहिए था, आलम यह है कि उक्त निर्माण कार्य से लेकर अब तक विभाग के सब इंजीनियर, एसडीओ और ईई तक बदल गए है, इसके बावजूद स्थल पर से राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को आवागमन करना मुश्किल है। लिहाजा किसी जरूरी कामकाज के लिये प्रभावित आमजनों को तहसील व नगर मुख्यालय दाढ़ी पहुंचने के काफी घूमकर जद्दोजहद करना पड़ रहा है।वैसे देखा जाए तो यह इलाका वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल का गृह विधानसभा क्षेत्र है। जहां पर मन्त्री द्वारा निर्माण व विकास कार्यो के लिए समयसीमा व समयावधि को लेकर काफी स्पष्ट व सख्त हिदायत देते रहते है वही उन्ही के विधायकी क्षेत्र में आज दो साल के महज एक पुल का पूर्ण नही हो पाना आमजनो में ढेरो सवाल खड़ा कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह उच्चस्तरीय पुल निर्माण का कार्य सेतु विभाग के अधिकारियों की मनमानी एवं उदासीनता के कारण लेटलतीफ हो रहा है जिससे आमलोगों के बीच शासन-प्रशासन के कार्यशैली व कार्यस्थल की जमकर फजीहत हो रही है।

*●निर्माण के 25 माह बाद भी पुल अधूरा●*दरअसल ज़िले के दाढ़ी क्षेत्र में सकरी नदी पर ग्राम कोदवा व सुरुङ्गदाहरा के बीच सेतु विभाग द्वारा विगत 27 दिसम्बर 2022 को तकरीबन 377.15 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति एवं लगभग 333.33 लाख रुपये अनुमानित लागत से 15 सितम्बर 2023 को दुर्ग के एक ठेकेदार की कंस्ट्रक्शन एजेंसी को कार्यादेश मिला। जिसे 13 महीने की समय सीमा पश्चात 14 अक्टूबर 2024 तक कम्प्लीट करना था, किन्तु आज निर्माण अवधि 25 माह महीने बाद भी अधूरा पड़ा है, वही कार्य की गति को देखते हुए अभी 03-04 माह और लगने की संभावना है, जो कि विभाग की सुस्त कार्यशैली को दर्शाता है। इस सम्बंध में सेतु विभाग के उप अभियंता लाकेश कुमार सिन्हा एवं सेतु उपसंभाग कवर्धा के अनुविभागीय अधिकार बीडी शेण्डे से बात न हो पाने पर उनका पक्ष नही मिल पाया।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.37 करोड़ का गांजा जब्त, मध्यप्रदेश का तस्कर गिरफ्तार

​बसना/महासमुंद: जिले में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी…

दुर्ग: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने वाला दंपति गिरफ्तार

दुर्ग (पदमनाभपुर): जिला दुर्ग के पदमनाभपुर पुलिस ने नौकरी के नाम पर…

दुर्ग: बेजुबान कुत्ते की निर्मम हत्या, जामुल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

​जामुल (दुर्ग): जिला दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र से अमानवीयता का एक…