ताज़ा खबर :

: कहीं दिखे तो तुरंत करें संपर्क! ग्राम पेण्ड्री का रवि वर्मा 19 जून से लापता.

बेमेतरा: दाढ़ी थाना अंतर्गत ग्राम पेण्ड्री से एक 30 वर्षीय युवक रवि वर्मा पिता टेकाराम वर्मा 19 जून 2026 से लापता है. परिजनों के अनुसार रवि मानसिक रूप से अस्वस्थ है और प्रतिदिन की तरह अपनी मोटरसाइकिल (HF डीलक्स – CG25J2974) लेकर निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा.

​परिजनों ने दाढ़ी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है.

लापता व्यक्ति का हुलिया:

  • नाम: रवि वर्मा (उम्र 30 वर्ष)
  • रंग व कद: सांवला, कद करीब 5 फीट 3 इंच, साधारण बदन
  • पहने हुए कपड़े: सफेद रंग की शर्ट और भूरे रंग का लाइनदार लोअर
  • बोली: हिंदी और छत्तीसगढ़ी
  • वाहन: मोटरसाइकिल HF डीलक्स (नंबर: CG25J2974)

सूचना दें: यदि इस युवक के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत उनके पिता टेकाराम वर्मा के मोबाइल नंबर 91-8889900314 – 9770200731 पर या नजदीकी थाना दाढ़ी (बेमेतरा) में सूचित करें।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


धमधा में पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ, बड़ी संख्या में लोग ले रहे लाभ

धमधा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर…