ताज़ा खबर :

शादी से मना करने पर प्रेमिका का गला रेतने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग। पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग में जानलेवा हमला करने वाले एक फरार आरोपी को दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी से इनकार करने पर अपनी पूर्व प्रेमिका पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।

क्या है पूरा मामला?

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सिल्ली सगनी निवासी आरोपी अमन निषाद (20 वर्ष) का पीड़िता के साथ पिछले 3-4 वर्षों से प्रेम प्रसंग था। करीब 2-3 महीने पहले अमन ने किसी अन्य लड़की से विवाह कर लिया, जिसके बाद पीड़िता ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था।

​इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने 24 दिसंबर की रात करीब 12:30 बजे पीड़िता को आखिरी बार मिलने के बहाने घर के बाहर बुलाया। जब पीड़िता बाहर आई, तो अमन ने उस पर दोबारा शादी करने का दबाव बनाया। पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने चिल्लाकर कहा, “तू अगर मेरी नहीं हो सकती, तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा” और हत्या की नियत से अपने पास रखे ब्लेड से पीड़िता के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

​घटना के बाद पुलगांव थाना अंतर्गत जेवरा सिरसा चौकी में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि वह नागपुर में छिपकर रह रहा है।

​सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस की एक विशेष टीम तत्काल नागपुर रवाना हुई और आरोपी अमन निषाद को दबिश देकर पकड़ लिया। सोमवार (29 दिसंबर) को आरोपी को दुर्ग लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इनकी रही मुख्य भूमिका

​आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, सउनि लक्ष्मीनारायण जोशी, प्रधान आरक्षक जगजीत सिंह और आरक्षक त्रिलोकनाथ भाटी की विशेष भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.37 करोड़ का गांजा जब्त, मध्यप्रदेश का तस्कर गिरफ्तार

​बसना/महासमुंद: जिले में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी…

दुर्ग: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने वाला दंपति गिरफ्तार

दुर्ग (पदमनाभपुर): जिला दुर्ग के पदमनाभपुर पुलिस ने नौकरी के नाम पर…

दुर्ग: बेजुबान कुत्ते की निर्मम हत्या, जामुल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

​जामुल (दुर्ग): जिला दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र से अमानवीयता का एक…