ताज़ा खबर :

सुकमा: 10वीं की छात्रा गर्भवती मिलने पर कार्रवाई, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

सुकमा। जिले के एक शासकीय विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा के गर्भवती पाए जाने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में छात्रावास अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, 17 मार्च को छात्रावास में रह रही छात्रा की तबीयत खराब होने की सूचना पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया था। जांच दल ने 20 मार्च को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।जांच रिपोर्ट में अधीक्षिका की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। बताया गया कि छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी अधीक्षिका को पहले से थी, बावजूद इसके उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दी। साथ ही छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन में भी कई खामियां पाई गईं।मामले में कलेक्टर अमित कुमार ने अधीक्षिका माहेश्वरी निषाद (मूल पद: प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला ओडडीनगुड़ा) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोंटा तय किया गया है।फिलहाल छात्रावास की जिम्मेदारी सहायक अधीक्षिका को सौंपी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्राओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


सावधान! चंद रुपयों के लालच में अपना ATM और चेकबुक देना पड़ा भारी, दुर्ग में 11 लोग पहुंचे जेल।

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। ऑनलाइन गेमिंग और अवैध सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने…

सावधान! बंद घर देख कर की थी लाखों की चोरी, राजनांदगांव पुलिस ने 15 दिन में सलाखों के पीछे भेजा।

राजनांदगांव। जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र अंतर्गत चौखडियापारा में एक सूने मकान…