भिलाई (छत्तीसगढ़): थाना सुपेला पुलिस ने ‘निशा बिजनेस कंसलटेंसी’ और ‘यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनियों के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रार्थी अविनाश कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है।
💸 कुल ₹35 लाख की धोखाधड़ी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी अविनाश कुमार, उनकी बहन सोनम वर्मा, और रिश्तेदारों/दोस्तों (तुलाराम चन्द्राकर, संदीप चन्द्राकर, अक्षत पाठक) से ₹35 लाख रुपये का निवेश कराया। उन्हें प्रतिमाह 10 से 15 प्रतिशत भारी मुनाफा देने का लालच दिया गया था, लेकिन आज दिनांक तक न तो मुनाफा मिला और न ही मूलधन का भुगतान किया गया।
🚓 जब्त संपत्ति और आरोपी विवरण
- जब्त संपत्ति: धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई लगभग ₹13 लाख कीमती KIA कार आरोपी चंदर राव के कब्जे से जब्त की गई है।
- गिरफ्तार आरोपी:
- चंदन राव पिता स्व. नागेश राव, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेक्टर 1, भिलाई
- देवेन्द्र कुमार सहारे पिता भुकउ सहारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर 1, भिलाई
- विवान सिंघानिया उर्फ सुर्यकांत निर्मलकर पिता महेन्द्र निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी सेक्टर 1, भिलाई
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
🔗 मुख्य आरोपी पहले से जेल में
इस धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी स्नेहाशु नामदेव, उनकी पत्नी डॉली नामदेव, और निशा मानिकपुरी इस कंपनी से जुड़े एक अन्य मामले (अपराध क्रमांक 1137/2025, धारा 318(2), 62(2), जिसमें ₹75,05,000/- की धोखाधड़ी हुई थी) में पहले से ही जेल में बंद हैं।
📝 दर्ज मुकदमा
प्रार्थी अविनाश कुमार की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1372/20025 के तहत धारा 318(2), 318(4), 61(2र्) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
👍 पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि दीपक चौहान, उनि चितराम ठाकुर, सउनि संतोष मिश्रा, सउनि गंगाराम यादव, प्र.आर. अमर सिंह, योगेश चन्द्राकर, आर. सूर्यप्रताप सिंह, अजीत यादव व प्रदीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

