बेमेतरा:- केंद्रीय बजट 2026 पेश होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी नितेश सोनी ने इसका जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया।
युवाओं और मध्यम वर्ग को मिली नई ऊर्जा
नितेश सोनी ने कहा कि यह बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के युवाओं के सशक्तिकरण, किसानों की खुशहाली, महिलाओं के सम्मान और मध्यम वर्ग के उत्थान का एक मजबूत आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मध्यम वर्ग के लिए यह बजट नई आशा और अटूट विश्वास लेकर आया है।
अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा विकास का लाभ
बजट की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए सोनी ने बताया कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण आधारभूत ढांचे, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली नीतियों के माध्यम से सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विकास की किरण अब देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी।
कौशल विकास और ग्रामीण सशक्तिकरण पर जोर
भाजयुमो नेता ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सशक्तिकरण, अधोसंरचना निर्माण और युवाओं के कौशल विकास स्किल डेवलपमेंट के लिए किए गए विशेष प्रावधान सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए देश की प्रगति की रफ्तार को दोगुना कर देगा।

