ताज़ा खबर :

देवकर के विनय देवांगन बने युवा कांग्रेस के जिला सचिव, समर्थकों में भारी उत्साह

​●संगठन में सक्रियता का मिला फल; बेमेतरा जिला कार्यकारिणी में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

​देवकर:- बेमेतरा ज़िलास युवा कांग्रेस के संगठन विस्तार के तहत देवकर के ऊर्जावान और सक्रिय कार्यकर्ता विनय देवांगन को जिला सचिव (युवा कांग्रेस, बेमेतरा) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवा समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

​पूर्व मंत्री व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार
चूंकि ​अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विनय देवांगन ने युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और बेमेतरा जिला संगठन का आभार जताया है। जिसमे उन्होंने पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष-प्रांजल तिवारी कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। युवा कांग्रेस के नवनियुक्त ज़िला सचिव विनय ने कहा है कि ​”पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके माध्यम से मैं युवाओं की आवाज बुलंद करूँगा और कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करूँगा।”

​नगरवासियों और मित्रों ने दी बधाई
चूंकि ​विनय देवांगन नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी झग्गर राम देवांगन के सुपुत्र है। जिससे विनय देवांगन के जिला सचिव बनने की खबर मिलते ही देवकर नगर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। नगरवासियों और मित्रों ने उन्हें मिठाई खिलाकर और फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि विनय शुरू से ही युवाओं के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं, जिसका लाभ अब जिला स्तर पर संगठन को मिलेगा।​नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर विनय देवांगन को बधाई सम्बन्धित संदेशों की बाढ़ आ गई है। उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने इसे “मेहनत का प्रतिफल” बताते हुए बेमेतरा जिला युवा कांग्रेस के इस निर्णय का स्वागत किया है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


देवकर के विनय देवांगन बने युवा कांग्रेस के जिला सचिव, समर्थकों में भारी उत्साह

​●संगठन में सक्रियता का मिला फल; बेमेतरा जिला कार्यकारिणी में मिली महत्वपूर्ण…

साइंस कॉलेज दुर्ग के शोध छात्र देवद्र निर्मलकर का शोध पूर्ण, मशरूम को बताया कैंसर व मधुमेह जैसी असाध्य रोगों के लिए ‘संजीवनी’

​देवकर:- शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) के वनस्पति…

डोंगरगढ़: छात्र की बेरहमी से पिटाई मामले में इंचार्ज शिक्षिका गिरफ्तार, मासूम ने खोई सुनने की शक्ति

​डोंगरगढ़, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में एक छात्र…

कबीरधाम पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 9 किलो गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 4.5 लाख का माल जब्त

​कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 'सूखे नशे' के खिलाफ पुलिस ने…