*दुर्ग/धमधा:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने धमधा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में उल्लेखनीय सक्रियता दर्ज कराते हुए इसे गति दी है। यह अभियान भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के निर्देश पर चलाया जा रहा है।युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण कर रहे हैं और नए नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा सुधार के लिए मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
*आरुणि दानी ने किया पुनरीक्षण कार्य का विस्तृत जायजा*
इस अभियान के दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुणि दानी ने भी कई बूथों का निरीक्षण किया और पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ के कार्यों तथा सूची में सुधार की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया।अरुणि दानी ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पात्र नागरिकों का नाम सूची में जोड़ा जाए और फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की असुविधा न रहे।*धमधा नगर में घर-घर जाकर किया जागरूक और सहयोग*वही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केवल बूथों पर ही नहीं, बल्कि घर-घर जाकर मतदाताओं को नया नाम जोड़ने, नाम हटाने और सुधार हेतु जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने आवश्यक दस्तावेज भरवाने में भी मदद की। इस सक्रिय भागीदारी से अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आदर्श शर्मा, तुषार राजपूत, जितेंद्र साहू, अक्षत राजपूत, गिरधारी साहू, तुकेश सोनवानी, डिसेन सिन्हा सहित अनेक भाजयुमो कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और अपना सहयोग दिया।

