ताज़ा खबर :

सुशासन तिहार: दर्री समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, विधायक ईश्वर साहू ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

थान खम्हरिया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत ग्राम दर्री में विशाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में साजा विधायक ईश्वर साहू ने कड़े तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​”जनता परेशान हुई, तो अधिकारी होंगे परेशान”

​शिविर को संबोधित करते हुए विधायक ईश्वर साहू ने तल्ख लहजे में अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “समाधान शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है। अगर जनता को अपने जायज कामों के लिए भटकना पड़ा और वे परेशान हुए, तो संबंधित अधिकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की गारंटियों को गांव-गांव तक पहुंचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना ही इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य है।

​राजस्व विभाग के पास पहुंचे सर्वाधिक आवेदन

​दर्री में आयोजित इस शिविर को 20 पंचायतों का क्लस्टर बनाकर आयोजित किया गया था। अपनी समस्याओं के निराकरण की आस लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर स्थल पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुए, जिनमें जमीन विवाद, सीमांकन और नामांतरण जैसे मामले प्रमुख रहे।

​हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण

​शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी किया गया। विधायक ने स्वयं अपने हाथों से ग्रामीणों को लाभान्वित किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

​सुशासन तिहार 2026 का लक्ष्य

​छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष “सुशासन तिहार” का आयोजन व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शासन-प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना और सरकारी तंत्र को अधिक जवाबदेह बनाना है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…