ताज़ा खबर :

बेमेतरा में दिल दहलाने वाली घटना: मामूली विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेमेतरा / बेरला:-जिले के बेरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरिया में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली बात पर हुए वाद-विवाद के दौरान आवेश में आकर छोटे भाई ने धारदार हथियार (चाकू) से ताबड़तोड़ वार कर अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 15 सितंबर 2026 की रात करीब 08:30 बजे की है। मृतका की पत्नी (प्रार्थिया) मालती कुर्रे ने बेरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने घर की छत पर बैठी थी।

​उसी दौरान उसने देखा कि उसका पति अभिषेक कुर्रे अपने छोटे भाई अजीत कुर्रे को गालियां देते हुए झगड़ा कर रहा था। झगड़ा करते-करते दोनों घर से बाहर सड़क पर आ गए। इसके बाद छोटा भाई अजीत सड़क पार कर अपने घर के सामने जाकर बैठ गया, तभी अभिषेक भी वहां पहुंच गया और दोबारा गाली-गलौज कर झगड़ने लगा।

​विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर अजीत कुर्रे ने पहले बड़े भाई अभिषेक को हाथ-मुक्कों से पीटा, फिर अचानक अपने पास रखे धारदार चाकू से अभिषेक के सीने पर बाईं तरफ जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही बेरला पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए मृतका की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक (धारा 103(1) BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने आरोपी के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के साथ सीन ऑफ क्राइम यूनिट (FSL) की टीम का भी सहयोग लिया गया।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

​पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी अजीत कुर्रे (पिता स्व. बहोरन कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी बोरिया) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि आपसी वाद-विवाद और मारपीट के दौरान गुस्से में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

​पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

सराहनीय भूमिका

​इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने और आरोपी को पकड़ने में एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजकुमार साहू, ASI उदाल्म टांडेकर, प्रशिक्षु SI गीतांजली, प्रधान आरक्षक पोषण साहू, नोहर यादव तथा आरक्षक भावेश पुरी गोस्वामी, संजय पाटिल, तुकाराम निषाद, रामेश्वर पटेल, संदीप गायकवाड़, बलराम साहू, धीवर व अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात बरामद

​कबीरधाम (छत्तीसगढ़):-चौकी दामापुर और साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए…

नेशनल हाईवे पर डरा-धमकाकर मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद

दुर्ग (छत्तीसगढ़):-दुर्ग जिले की पुरानी भिलाई थाना और छावनी पुलिस की संयुक्त…

नौकरी के नाम पर 2.74 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बनाया था शिकार

​कबीरधाम (छत्तीसगढ़):-थाना पंडरिया पुलिस ने असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी लगवाने का…