ताज़ा खबर :

भिलाई नगर में चोरी का खुलासा: स्टूडेंट के कमरे का ताला तोड़कर लैपटॉप उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

भिलाई (दुर्ग) | भिलाई नगर पुलिस ने चोरी की एक वारदात का महज 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक छात्र के कमरे का ताला तोड़कर महंगा गेमिंग लैपटॉप पार कर दिया था, जिसे वह बेचने की फिराक में था।

​कोचिंग गया था छात्र, पीछे से हो गई चोरी

​घटना 21 मार्च 2026 की है। प्रार्थी राजेंद्र शर्मा, जो भिलाई नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है, अपना ASUS TUFF A15 मॉडल का लैपटॉप और चार्जर कमरे में छोड़कर कोचिंग गया था। दोपहर करीब 2:00 बजे जब वह वापस लौटा, तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला और कीमती लैपटॉप गायब था। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 143/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

​सिविक सेंटर में ग्राहक तलाश रहा था आरोपी

​विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सिविक सेंटर की कार पार्किंग में एक महंगा लैपटॉप बेचने की फिराक में संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

​बरामदगी और आरोपी का विवरण

​पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप और चार्जर बरामद कर लिया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 67,500 रुपये आंकी गई है।

  • आरोपी का नाम: कुनाल ध्रुवे (20 वर्ष)
  • निवासी: क्वार्टर नंबर 9/B, HSCL कॉलोनी, रूआबांधा, भिलाई।
WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


धमधा के आरुणि दानी बने दुर्ग जिला भाजयुमो के नए ‘महामंत्री’, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

■धमधा/​दुर्ग:- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) में सांगठनिक बदलाव और मजबूती…

CG PDS News: अप्रैल, मई और जून का चावल एक साथ! राशन दुकानों पर तैनात रहेंगे अफसर, गड़बड़ी पर होगी जेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को लेकर एक महत्वपूर्ण…

“पंचायतों में करोड़ों का बंदरबांट: जिला पंचायत CEO का कड़ा एक्शन, एक साथ 8 सचिव नपे”

गौरेला: भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी करने वाले पंचायत सचिवों पर जिला…

“संवाद की कमी या बढ़ता तनाव? क्यों आत्मघाती कदम उठा रहे हैं मासूम बच्चे?”

भिलाई/जामुल: जिले के जामुल थाना क्षेत्र के गणेश नगर (वार्ड-5) से एक…