ताज़ा खबर :

भिलाई में बड़ी वारदात: 26 साल की युवती ने क्यों चुराया अपने ही घर का 60 तोला सोना? जानिए पूरा मामला।

भिलाई (दुर्ग) | पारिवारिक विश्वास और रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 में एक बेटी ने ही अपने घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण पार कर दिए। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से अब तक कुल 74 लाख रुपये मूल्य का 513 ग्राम सोना बरामद किया है।

​क्या है पूरा मामला?

​घटना की शुरुआत 2 जनवरी 2026 को हुई थी, जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी एम. नचैय्या ने 21 जनवरी को भिलाई भट्ठी थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके घर से लगभग 60 तोला (600 ग्राम) सोने के जेवर चोरी हो गए हैं। प्रार्थी ने अपनी ही बेटी और उसके कुछ साथियों पर चोरी का संदेह जताया था।

​फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे थे जेवर

​पुलिस विवेचना के दौरान आरोपी एम. श्यामला (26 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उसने चोरी के कुछ जेवर IIFL फाइनेंस (पावर हाउस भिलाई) में गिरवी रख दिए थे और कुछ अपने पास छिपा कर रखे थे।

​बड़ी बरामदगी

​दुर्ग पुलिस ने इस मामले में चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सोना बरामद किया है:

  • प्रथम चरण: आरोपी के पास से पूर्व में 70 ग्राम सोना (कीमत लगभग 12 लाख) बरामद किया गया था।
  • द्वितीय चरण: 23 मार्च 2026 को पुलिस ने IIFL फाइनेंस से 443 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत लगभग 62 लाख) जप्त किए।
  • कुल जप्ती: अब तक पुलिस ने कुल 513 ग्राम सोना बरामद कर लिया है, जिसकी बाजार दर के अनुसार कुल कीमत लगभग 74 लाख रुपये आंकी गई है।
WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें