ताज़ा खबर :

पशु तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 50 हजार रुपये के 10 पड़वा मुक्त

कबीरधाम (छत्तीसगढ़)। पिपरिया थाना क्षेत्र की दशरंगपुर चौकी पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,000 रुपये अनुमानित कीमत के 10 पड़वा बरामद कर उन्हें मुक्त कराया है।

​पुलिस के अनुसार, अवैध पशु तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। चौकी दशरंगपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पिपरिया में धनराज चंद्राकर की दुकान के सामने मवेशियों को मारते-पीटते हुए अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

​जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से मवेशियों के परिवहन से जुड़े वैधानिक दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद आरोपियों के कब्जे से 10 पड़वा जब्त किए गए।

​गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विरेन्द्र (पिता जगमोहन धृतलहरे, निवासी ग्राम बाघामुड़ा, थाना पिपरिया) और कमलेश (पिता रामरूप दिवाकर, निवासी पिपरिया, थाना पिपरिया, दोनों जिला कबीरधाम) के रूप में हुई है।

​पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 413/26 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 और 10 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

​कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पशु तस्करी, अवैध बिक्री या पशु क्रूरता से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


हार्डवेयर दुकान में चोरी का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में; 3.24 लाख की संपत्ति बरामद

कबीरधाम (सहसपुर लोहारा)। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में स्थित…