ताज़ा खबर :

दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: कमीशन के लालच में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते और एटीएम उपलब्ध कराने वाले 06 म्यूल खाताधारक गिरफ्तार

दुर्ग जिले में साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना सुपेला, पदमनाभपुर, मोहन नगर और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने वाले 06 म्यूल खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जप्त किए गए हैं।

​जांच में सामने आया कि ये आरोपी 5,000 से 15,000 रुपये तक के कमीशन या आर्थिक लाभ के लालच में अपने और अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते एजेंटों के माध्यम से साइबर ठगों को सौंपते थे। इन खातों के जरिए विभिन्न राज्यों से जुड़ी साइबर ठगी की लाखों रुपये से अधिक की अवैध राशि का लेन-देन और हस्तांतरण किया गया है। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने तीनों थानों में अलग-अलग मामलों के तहत कुल 06 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

​इस संयुक्त कार्रवाई के तहत थाना सुपेला क्षेत्र से 03 आरोपी (आशिष कुमार साहू, नीतेश मसीह और धरम राज तिवारी), थाना पदमनाभपुर क्षेत्र से 02 आरोपी (अमित मिश्रा और गिरजा सिन्हा) तथा थाना मोहन नगर क्षेत्र से 01 आरोपी (रविन्द्र कुमार दिवान) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें कानून के दायरे में लिया है।

​दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार के कमीशन या लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक या सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें। यदि ऐसे खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए होता है, तो खाताधारक भी सीधे तौर पर गंभीर कानूनी कार्रवाई के भागीदार बन सकते हैं। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


6 साल से चल रही थी डेयरी, गंदगी के बीच मिल रहा था जहर; 3000 किलो अस्वच्छ खाद्य सामग्री नष्ट

बेमेतरा (छत्तीसगढ़):-छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला स्थित 'उत्सव डेयरी' पर खाद्य…