ताज़ा खबर :

कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई: मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान ला रहे 2 व्यक्ति गिरफ्तार, 38 क्विंटल धान और माजदा वाहन जप्त

कबीरधाम जिले की थाना झलमला पुलिस ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे अवैध धान को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 38 क्विंटल धान और माजदा वाहन सहित कुल 6 लाख 17 हजार 800 रुपये की संपत्ति जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

​मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

​पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 नवंबर 2026 को थाना झलमला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश से अवैध रूप से धान का परिवहन कर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है।

​सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जे.एल. सांडिल्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम अंजना के मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर माजदा टर्बो वाहन (क्रमांक CG-08-AJ-9104) को रोककर जांच की।

​38 क्विंटल धान और वाहन जप्त

​वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 95 प्लास्टिक बोरियों में भरा करीब 38 क्विंटल धान (कीमत लगभग 1,17,800 रुपये) बरामद हुआ। पूछताछ में वाहन सवार दोनों आरोपियों ने अपना नाम—

  1. ​उमेन्द्र ठाकरे (उम्र 36 वर्ष)
  2. ​अंकित मेश्राम (उम्र 27 वर्ष) दोनों निवासी—मंडई (नेऊरगांव), थाना बिरसा, जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) बताया।

​आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे मध्यप्रदेश के मंडई से धान लाकर छत्तीसगढ़ में अधिक कीमत पर बेचने की फिराक में थे। वे धान परिवहन या बिक्री से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

​पुलिस ने 1,17,800 रुपये मूल्य का 38 क्विंटल धान और 5,00,000 रुपये मूल्य का माजदा वाहन—कुल 6,17,800 रुपये की संपत्ति जप्त कर ली है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस (BNSS) के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व), बोडला के न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

​इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.एल. सांडिल्य, प्रधान आरक्षक राजेश धुर्वे और आरक्षक द्रोणाचार्य साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध धान परिवहन या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें