ताज़ा खबर :

गौरी-गौरा रैली में श्रद्धालुओं की सेवा करेगा छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ, खिचड़ी और पेयजल का होगा वितरण

​बेमेतरा: आगामी 16 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली गौरी-गौरा रैली के अवसर पर छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बेमेतरा जिला इकाई द्वारा जनसेवा और सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल की जा रही है। महासंघ की ओर से रैली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के लिए खिचड़ी एवं शुद्ध पेयजल वितरण की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

​इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ-साथ समाज के प्रति व्यापारिक वर्ग की जिम्मेदारी और सहयोग की भावना को प्रदर्शित करना है। इस सेवा कार्य में महासंघ के सभी पदाधिकारी और व्यापारी सदस्य सक्रिय रूप से शामिल होकर अपनी सेवाएं देंगे।

​महासंघ ने जिले के सभी नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक बंधुओं से इस पुनीत सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सहयोग करने की अपील की है। संगठन ने “सेवा, सहयोग और सामाजिक एकजुटता ही हमारा संकल्प है” के संदेश के साथ इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें