ताज़ा खबर :

बिलासपुर: झाड़-फूंक के बहाने जेवर और नकदी उड़ाने वाली ‘पाखंडी’ महिला गिरफ्तार, 2 साल से थी फरार

सीपत (बिलासपुर)। झाड़-फूंक और अंधविश्वास का जाल बिछाकर चोरी करने वाली एक शातिर महिला को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी महिला अपने पति के साथ मिलकर दो साल पहले एक घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर फरार हो गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नींबू गाड़ने भेजा और पीछे से साफ कर दिया हाथ

​घटना 8 दिसंबर 2023 की है। ग्राम कुकदा निवासी अनिल कानगो ने झाड़-फूंक के लिए रतनपुर के ग्राम जाली से जनक राम सौरा और उसकी पत्नी झुनिया बाई को अपने घर बुलाया था। तांत्रिक दंपति ने झाड़-फूंक के दौरान एक पेटी में 50 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल, बिछिया, सोने की फुली और अंगूठी रखवाकर उसे ताला लगवा दिया।

​ठगी की योजना के तहत आरोपियों ने परिवार को घर के आंगन और अन्य हिस्सों में नींबू गाड़ने के लिए भेज दिया। जब परिवार बाहर गया, तब आरोपियों ने पेटी से कीमती सामान निकाला और परिवार से कहा कि “रात भर दीया जलने देना और पेटी मत खोलना।” इतना कहकर दोनों वहां से रफूचक्कर हो गए। सुबह पेटी खोलने पर परिवार के होश उड़ गए, उसमें रखे करीब 60 हजार रुपये के जेवर और नकदी गायब थे।

पति की मौत के बाद पहचान बदलकर रह रही थी आरोपी

​मामला दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार थे। विवेचना के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी जनक राम सौरा की मृत्यु हो चुकी है। वहीं उसकी पत्नी झुनिया बाई उर्फ शांति बाई अपने गांव की जमीन बेचकर फरार हो गई थी और ठिकाने बदल-बदल कर रह रही थी।

मुखबिर की सूचना पर चकरभाठा से गिरफ्तारी

​14 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बनियाडीह में कुछ संदिग्ध महिलाएं घूम रही हैं। सीपत पुलिस ने महिला आरक्षक के साथ दबिश देकर जब एक महिला को पकड़ा, तो वह पहले गलत नाम-पता बताकर पुलिस को गुमराह करती रही। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी का विवरण:

  • नाम: झुनिया बाई सौरा उर्फ शांति बाई (55 वर्ष)
  • निवासी: ग्राम जाली (रतनपुर), हाल मुकाम: सौरा मोहल्ला, चकरभाठा।

पुलिस की अपील

​सीपत पुलिस ने इस कार्यवाही के माध्यम से आम जनता से अपील की है कि झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र जैसे अंधविश्वास के चक्कर में न आएं। ऐसे पाखंडी लोग आपकी आस्था का फायदा उठाकर आपको आर्थिक और शारीरिक नुकसान पहुँचा सकते हैं।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


डोंगरगढ़: शराब पीने से मना करने पर चाकूबाजी, पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)। धर्मनगरी डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शराब पीने…

​चैत्र नवरात्रि: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डोंगरगढ़ में कई एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

बिलासपुर/डोंगरगढ़: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध माँ बम्लेश्वरी…

खैरागढ़: केले से भरा मिनी ट्रक पलटा, टायर फटने से हुआ हादसा, खैरागढ़-धमधा मार्ग पर लगा लंबा जाम

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क…