ताज़ा खबर :

रायपुर: ज्वेलरी दुकान में ‘रानी हार’ पहनकर फरार हुई महिला, पुलिस ने 4 घंटे में आरोपियों को दबोचा

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला और उसके साथी को पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश किया और गहने पहनकर चकमा देते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 5.33 लाख रुपये के जेवर और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

बहानेबाजी और चालाकी से वारदात

​घटना 12 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे की है। देवपुरी स्थित एक ज्वेलरी शॉप में कमलेश्वरी साहू और मेषराम साहू सोने का रानी हार खरीदने के बहाने पहुंचे। गहने देखने के दौरान महिला ने चालाकी दिखाते हुए सोने का रानी हार, चांद बाली, अंगूठी और चांदी की पायल-बिछिया पहन ली।

​इसके बाद महिला ने दुकानदार को झांसा दिया कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह बाहर जाकर उसे देख कर आती है। फोन पर बात करने का नाटक करते हुए महिला दुकान से बाहर निकली और रफूचक्कर हो गई। साथ आए युवक मेषराम ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से फरार महिला का पीछा किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को दुर्ग शहर से गिरफ्तार किया।

बरामदगी का विवरण:

  • ​01 सोने का रानी हार
  • ​01 जोड़ी सोने की चांद बाली
  • ​01 सोने की अंगूठी
  • ​01 जोड़ी चांदी की पायल एवं 03 जोड़ी बिछिया
  • ​वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

आरोपियों का परिचय

​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश्वरी साहू (35 वर्ष) निवासी जांजगीर-चांपा और मेषराम साहू (21 वर्ष) निवासी अभनपुर शामिल हैं। महिला आरोपी, मेषराम के दोस्त की भाभी बताई जा रही है। टिकरापारा पुलिस अब दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…