ताज़ा खबर :

🚨 चोरी के आरोपी नंदिनी नगर पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

दुर्ग। नंदिनी नगर पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

घटना का विवरण

​प्रार्थी ने थाना नंदिनी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 28/11/2025 की रात करीब 08:00 बजे से सुबह 05:00 बजे के बीच सड़क किनारे रेलवे फाटक, अहिवारा के पास खड़ी उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG07CQ9813) चोरी हो गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल ज़ब्त

​विवेचना के दौरान, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. विशाल निषाद (उम्र 22 साल) निवासी सुभाष चौक, कैंप 01, भिलाई।
  2. सदानंद चेलक (उम्र 24 साल) निवासी रामनगर आजाद चौक, भिलाई।
  3. निखिल साहू (उम्र 19 साल) निवासी विनोबा नगर, भिलाई।

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG07CQ9813) को बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


आईपीएल सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, ‘सांई ऐप’ के जरिए बेचता था आईडी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के…

संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…