ताज़ा खबर :

अवैध शराब तस्करी पर सोमनी पुलिस की स्ट्राइक, स्कूटी से शराब परिवहन कर रहा आरोपी गिरफ्तार,थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण नामदेव के नेतृत्व में औचक कार्यवाही

अवैध शराब तस्करी पर सोमनी पुलिस की स्ट्राइक, स्कूटी से शराब परिवहन कर रहा आरोपी गिरफ्तार,थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण नामदेव के नेतृत्व में औचक कार्यवाही

रिपोर्ट-मुदस्सर मोहम्मद✍🏻
​राजनांदगांव:- जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अपनी स्कूटी की डिक्की में छिपाकर देशी और अंग्रेजी शराब ले जा रहा था। ​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार (22 दिसंबर) को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की एक्टिवा में अवैध शराब लेकर सांकरा से बैगाटोला की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैगाटोला रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। जिसमे ​स्कूटी की डिक्की से शराब मिली। जिसकी ​चेकिंग के दौरान बिना नंबर की संदिग्ध एक्टिवा (CG 07 CZ 6092) को रोककर तलाशी ली गई। डिक्की खोलने पर पुलिस को उसमें भारी मात्रा में शराब मिली। जिसमें ​19 पौवा सीजी फाइन अंग्रेजी विस्की, ​10 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब, ​06 पौवा शोले देशी शराब जिसमे ​कुल जब्त शराब: 35 पौवा (कीमत लगभग 3,960 रुपये) के साथ एक्टिवा स्कूटी (कीमत लगभग 80,000 रुपये) कप जब्त कर ​आरोपी को जेल भेजा गया। कार्यवाही में ​पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश साहू (37 वर्ष), निवासी ग्राम कलेवा (थाना घुमका) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। अपराध गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की औचक कार्यवाही में इनका योगदान
​पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक- वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सोमनी अरुण कुमार नामदेव, प्र.आर. राजश्री सिंह, आरक्षक मनोज हरमुख, दिनेश वर्मा, मनोज ठाकुर और साइबर सेल राजनांदगांव की टीम का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


धमधा की सड़कों पर गुंडागर्दी: पैसे मांगे तो निकाला चाकू, लुटेरों ने फैलाई दहशत।

धमधा। दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।…

बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.37 करोड़ का गांजा जब्त, मध्यप्रदेश का तस्कर गिरफ्तार

​बसना/महासमुंद: जिले में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी…

दुर्ग: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने वाला दंपति गिरफ्तार

दुर्ग (पदमनाभपुर): जिला दुर्ग के पदमनाभपुर पुलिस ने नौकरी के नाम पर…

दुर्ग: बेजुबान कुत्ते की निर्मम हत्या, जामुल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

​जामुल (दुर्ग): जिला दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र से अमानवीयता का एक…