ताज़ा खबर :

राजनांदगांव यातायात पुलिस की तत्परता से ई-रिक्शा में छूटे बैग को यूनिक नंबर की मदद से महज 1 घंटे में सामान के मालिक की पहचान कर किया वापिस

रिपोर्ट-मुदस्सर मोहम्मद✍🏻
​राजनांदगांव:- शहर की यातायात पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए एक महिला यात्री का कीमती सामान से भरा बैग सुरक्षित वापस दिलवाया है। सीसीटीवी कैमरों और वाहनों पर दर्ज ‘यूनिक नंबर’ की मदद से पुलिस ने चंद घंटों में ही ऑटो चालक का पता लगा लिया। दरअसल बरगा निवासी वंदना सहारे मंगलवार को ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन गई थीं। ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में वे अपना कीमती सामान से भरा बैग रिक्शा में ही भूल गईं। बैग गुम होने की सूचना उन्होंने तत्काल यातायात कार्यालय में दी। जिसमे ​यूनिक नंबर मददगार बना। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में ई-रिक्शा पर लिखा यूनिक नंबर 197 और वाहन क्रमांक CG 08 S 0691 स्पष्ट दिखाई दिया। पुलिस ने तत्काल चालक से संपर्क कर उसे कार्यालय बुलाया। चालक ने बैग सुरक्षित होने की पुष्टि की, जिसके बाद उसे प्रार्थिया को सौंप दिया गया। अपना सामान वापस पाकर वंदना सहारे ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


आईपीएल सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, ‘सांई ऐप’ के जरिए बेचता था आईडी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के…

संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…