ताज़ा खबर :

खैरागढ़: केले से भरा मिनी ट्रक पलटा, टायर फटने से हुआ हादसा, खैरागढ़-धमधा मार्ग पर लगा लंबा जाम

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महाराष्ट्र से केला लेकर बिलासपुर जा रही एक माजदा (मिनी ट्रक) अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इस घटना के बाद मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

कैसे हुआ हादसा?

​जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक MH 28 BB 3398 महाराष्ट्र के अंजन गांव से केला लोड कर बिलासपुर की ओर जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जब ट्रक ग्राम संडी के पास एक खतरनाक मोड़ पर पहुँचा, तभी अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और मिनी ट्रक सड़क पर ही पलट गया।

बाल-बाल बची जान

​राहत की बात यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय सड़क पर कोई राहगीर या अन्य वाहन पास में मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रक में सवार चालक और हेल्पर सुरक्षित बताए जा रहे हैं, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

यातायात व्यवस्था ठप

​सड़क के बीचों-बीच ट्रक पलटने के कारण खैरागढ़-धमधा मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रुक गया है।

  • वर्तमान स्थिति: सड़क के दोनों ओर ट्रकों और बसों की लंबी कतारें लग गई हैं।
  • छोटे वाहन: दुपहिया और छोटी कारें किसी तरह किनारे से निकल पा रही हैं।

पुलिस की कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई है। पुलिस की टीम क्रेन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटाने और यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की अपील की है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


छत्तीसगढ़ को केंद्र से बड़ी राहत: आपदा प्रबंधन के लिए मिले 15.70 करोड़ रुपये, सीएम साय ने जताया आभार

​रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और पुनर्वास कार्यों को गति…

खौफनाक: 5 साल पुरानी उधारी मांगी तो व्यापारी पर तलवार से हमला, दुर्ग पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

पाटन/रानीतराई (दुर्ग)। उधारी के पैसे मांगना एक इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी को भारी पड़…