ताज़ा खबर :

शॉर्टकट का अंजाम जेल: भारी कर्ज ने बनाया अपराधी, यूट्यूब से सीखी एटीएम काटने की तकनीक पड़ी महंगी।

कबीरधाम | कबीरधाम जिले की लोहारा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एटीएम चोरी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। यूट्यूब वीडियो देखकर एटीएम काटने की कला सीखने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गैस कटर और सिलेंडर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी भारी कर्ज में डूबा हुआ था और रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने निकला था।

​यूट्यूब बना ‘क्राइम मास्टर’, कर्ज बना वजह

​पकड़े गए आरोपी नंदलाल साहू (30 वर्ष), निवासी छोटूपारा ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह भारी उधारी और कर्ज से परेशान था। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए उसने शॉर्टकट अपनाया और यूट्यूब पर एटीएम मशीन काटने के तरीके देखे। वीडियो से प्रेरित होकर उसने बाकायदा गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और सब्बल जैसे उपकरणों का इंतजाम किया ताकि एक ही झटके में एटीएम साफ कर अपना सारा कर्ज चुका सके।

​हर घंटे एटीएम चेकिंग ने बिगाड़ा खेल

​पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिले में ‘एवरी ऑवर एटीएम चेकिंग’ (हर घंटे एटीएम निरीक्षण) का अभियान चलाया जा रहा था। 24 मार्च की रात जब लोहारा पुलिस की टीम गश्त पर थी, तब उन्होंने एटीएम के पास एक संदिग्ध युवक को देखा। पुलिस की सक्रियता के कारण घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया, जिसके पास से चोरी की पूरी किट बरामद हुई।

​कई बार कर चुका था कोशिश, पुलिस ने कराया ‘सीन रीक्रिएट’

​आरोपी ने कुबूल किया कि वह इससे पहले भी सहसपुर लोहारा, बिडोरा चौक, शांतिनगर और छुईखदान क्षेत्रों में एटीएम काटने की कोशिश कर चुका था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण हर बार असफल रहा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल पर ले जाकर ‘सीन रीक्रिएट’ कराया, जिसमें उसने दिखाया कि वह किस तरह गैस कटर से मशीन काटने की प्लानिंग करता था।

​जप्त की गई सामग्री:

  • ​गैस कटर मशीन और गैस सिलेंडर
  • ​ऑक्सीजन सिलेंडर और लोहे का सब्बल
  • ​मोटरसाइकिल (CG07AP0793)
  • ​नकाब, काला रेनकोट, गमछा और लाल कंबल
WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें