ताज़ा खबर :

रक्तदान करें और सुरक्षा का उपहार पाएं: दिल्ली आई.ए.एस. अकादमी दुर्ग की अनूठी पहल

दुर्ग: सामाजिक सरोकारों में अग्रणी दिल्ली आई.ए.एस. अकादमी, दुर्ग द्वारा इस वर्ष एक अनूठा रक्तदान महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 11 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले इस शिविर की सबसे खास बात यह है कि प्रत्येक रक्तदाता को संस्थान की ओर से सुरक्षा के प्रतीक के रूप में एक हेलमेट उपहार में दिया जाएगा।

रक्तदान भी, जीवन रक्षा भीआशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस ‘रक्तदान महोत्सव’ का उद्देश्य अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करना और युवाओं में सेवा भाव जगाना है। साथ ही, रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट कर संस्थान सड़क सुरक्षा का एक सशक्त संदेश भी दे रहा है।”एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है, और एक हेलमेट स्वयं रक्तदाता की। हम चाहते हैं कि हमारे युवा न केवल दूसरों का जीवन बचाएं, बल्कि स्वयं भी सुरक्षित रहें।”

कार्यक्रम की रूपरेखा:

: दिनांक: 11 अप्रैल 2026

: रक्तदान का समय: शाम 04:00 बजे से 07:00 बजे तक

: विशेष आकर्षण: सभी रक्तदाताओं को नि:शुल्क हेलमेट का वितरण।

धार्मिक अनुष्ठान से होगी शुरुआत :

रक्तदान शिविर से पूर्व, सुबह 10:00 बजे से संस्थान परिसर में श्री सत्यनारायण कथा एवं सामूहिक पूजा का आयोजन किया जाएगा। अकादमी प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे भारी संख्या में पहुँचकर इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें।

संपर्क एवं स्थान:

स्थान: दिल्ली आई.ए.एस. अकादमी, तिरुपति मोटर्स के ऊपर, प्रथम तल, पद्मनाभपुर पुलगांव पास रोड, जेल चौक (सुवा चौक), दुर्ग।हेल्पलाइन: 7880111517, 7880111838

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


रक्तदान करें और सुरक्षा का उपहार पाएं: दिल्ली आई.ए.एस. अकादमी दुर्ग की अनूठी पहल

दुर्ग: सामाजिक सरोकारों में अग्रणी दिल्ली आई.ए.एस. अकादमी, दुर्ग द्वारा इस वर्ष…

गंडई: नए श्रम कोड लागू करने की मांग को लेकर प्लेसमेंट कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

गंडई पंडरिया | नगर पंचायत गंडई के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं आ रहे ‘पैसा डबल’ करने वालों के झांसे में? राजनांदगांव में ठगी के कारण एक ने गंवाई जान।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और तंत्र-मंत्र के नाम…