ताज़ा खबर :

मॉकड्रिल अलर्ट के तहत स्मार्टफोन पर दोपहर 11:45 बजे अचानक एकसाथ बीप की आवाज, जिलेवासियों के बीच दिनभर रहा चर्चे का विषय

■बेमेतरा:- समूचे बेमेतरा ज़िले में कल शनिवार को दोपहर ठीक 11 बजकर 45 मिनट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्षेत्र के युवाओ, आमनागरिकों सहित जिलेवासियों के मोबाइल फोन एक साथ तेज बीप की आवाज के साथ बज उठे। जानकारी में अनुसार यह कोई सामान्य मैसेज नहीं थी। बल्कि भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए भेजा गया एक मॉकड्रिल अलर्ट संदेश था।बताया जा रहा है, ज़िले में जैसे ही घड़ी में 11:45 बजा वैसे ही एकसाथ जिलेवासियों के मोबाईल पर तेज आवाज और फ्लैश मैसेज से स्मार्टफोन पर एक इमरजेंसी अलर्ट का पॉप-अप दिखाई दिया। जिसमे बड़ी संख्या में लोग चौक गए। चूंकि इस दौरान फोन न केवल तेज आवाज में वाइब्रेट होने के साथ सायरन जैसी एक विशिष्ट बीप भी सुनाई दी। फोटो में देखा जा सकता है कि इस मॉकड्रिल परीक्षा की पहले से जानकारी रखे स्थानीय युवाओं अपने मोबाइल स्क्रीन पर आए इस संदेश को एक-दूसरे को दिखाते हुए काफी उत्साहित नजर आए।

उल्लेखनीय है कि यह यह संदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के परीक्षण का हिस्सा था। इसका असल मकसद​प्राकृतिक आपदा (बाढ़, भूकंप आदि) के समय कम समय में अधिक लोगों तक सूचना पहुँचाना है। साथ मे ​सिस्टम की प्रभावशीलता और नेटवर्क की क्षमता की जांच करना एवं ​आपातकालीन स्थिति में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना। फिलहाल इस दौरान ​युवाओं ने साझा किया अनुभव फोटो में मौजूद युवाओं ने बताया कि शुरुआत में वे अचानक आई तेज आवाज से थोड़े चौंक गए थे, लेकिन मैसेज पढ़ने के बाद उन्हें समझ आया कि यह सरकार की एक सुरक्षा पहल है। इस दौरान कई लोगों ने मोबाइल के साथ फोटो खिंचवाकर इस तकनीक के प्रति अपनी जागरूकता भी दिखाई।

इस सम्बंध में एडीएम एवं बेमेतरा एसडीएम- प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि है, कि यह केवल एक परीक्षण था और नागरिकों को इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। भविष्य में ऐसी किसी भी वास्तविक आपदा के समय यह अलर्ट सिस्टम जान-माल की रक्षा में मील का पत्थर साबित होगा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें