ताज़ा खबर :

येश्वर्य मानिकपुरी ने रचा इतिहास, 94.50% अंकों के साथ स्कूल में किया टॉप, गाँव सहित स्कूल का नाम रौशन

​बेमेतरा:- बेरला विकासखण्ड के ग्राम कुम्हिगुड़ा निवासी एवं सरस्वती ज्ञानदीप मंदिर हाई स्कूल की छात्रा कु. येश्वर्य मानिकपुरी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 94.50% अंक प्राप्त कर नया रिकॉर्ड बनाया है। स्थानीय स्तर पर स्कूल के इतिहास में पहली बार किसी छात्रा ने इतने अधिक अंक हासिल किए हैं। बता दे कि ​येश्वर्य ग्राम कुम्हीगुडा के नेमदास मानिकपुरी की सुपुत्री है ,जिन्होंने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर स्कूल के साथ अपने गाँव का नाम रौशन किया है।उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य और सभी शिक्षकों ने उनके घर जाकर उन्हें मिठाई खिलाई और आशीर्वाद दिया। इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे गांव और स्कूल में खुशी एवं हर्ष का माहौल है। इस सम्बंध में स्कूल के स्टॉफ का कहना है कि यह स्कूल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। येश्वर्य की मेहनत ने आज हर शिक्षक और छात्र का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें