ताज़ा खबर :

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धमधा में पशु तस्करी का भंडाफोड़, कत्लखाने ले जा रहे 5 मवेशी मुक्त

दुर्ग। अवैध पशु तस्करी के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। मंगलवार तड़के धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन को पकड़ा, जिसमें क्रूरतापूर्वक ठूस-ठूस कर भरे गए 5 मवेशियों को बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) को हिरासत में लिया गया है।

​तड़के 3 बजे नाकाबंदी कर दबोचा

​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमधा-गंडई मार्ग से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने पेण्ड्री चौक के पास घेराबंदी की। सुबह करीब 3:00 बजे एक महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप (MH 35 AJ 4771) आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे रोक लिया।

​नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी तैयारी

​जब वाहन की तलाशी ली गई, तो पीछे डाला में तिरपाल के नीचे 5 मवेशी बेहद क्रूरता से बंधे हुए पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे इन मवेशियों को बेरला क्षेत्र से लोड कर लांजी (मध्य प्रदेश) के रास्ते नागपुर कत्लखाना ले जाने की फिराक में थे।

​आरोपियों पर सख्त धाराओं में केस दर्ज

​पुलिस ने मामले में दुर्गेश घोरमारे (21 वर्ष), निवासी बालाघाट (म.प्र.) और एक नाबालिग के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 122/2026 दर्ज किया है।

जब्ती का विवरण:

  • वाहन: महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप।
  • मवेशी: 05 नग (सुरक्षित बचाए गए)।
  • अन्य: तिरपाल एवं रस्सी।

​टीम की सराहना

​इस सफल कार्रवाई में धमधा थाना के सउनि नरेंद्र सिंह राजपूत, पुलिस स्टाफ और गौरक्षा समिति के सदस्य वामन ताम्रकार, विकास अग्रवाल, वीर ताम्रकार एवं योगेश यादव की अहम भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील:

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध पशु तस्करी या पशु क्रूरता जैसी गतिविधियां दिखें, तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें। कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


पण्डरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन IPL सट्टा खिलाते मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

कबीरधाम (छत्तीसगढ़): कबीरधाम जिले में अवैध गतिविधियों और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ…

छुईखदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, पल्सर बाइक और नगदी समेत माल जप्त

छुईखदान (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई): जिले में अपराधों की रोकथाम और अवैध गतिविधियों के खिलाफ…

भिलाई: भाई बना भाई का काल; घरेलू विवाद में छोटे भाई ने ‘रापा’ मारकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

भिलाई (दुर्ग)। भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माया नगर एचएससीएल कॉलोनी में…