ताज़ा खबर :

दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: ACCU ने खोजे ₹41 लाख के 201 गुम मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

दुर्ग/भिलाई। जिला पुलिस ने गुम मोबाइल फोन खोजने के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न राज्यों और जिलों से कुल 201 नग गुम मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 41 लाख रुपए आंकी गई है।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आज पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किया गया। साल 2026 में दुर्ग पुलिस द्वारा मोबाइल वितरण का यह चौथा बड़ा कार्यक्रम है।

​CEIR पोर्टल की मदद से अन्य राज्यों से भी ढूंढ निकाले मोबाइल

​विभिन्न थानों में मोबाइल गुम होने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेंज आईजी और एसएसपी दुर्ग ने मोबाइलों को ट्रेस करने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद एसीसीयू और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण शुरू किया।

​पुलिस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद ली। इसके जरिए वर्ष 2024, 2025 और 2026 के दौरान गुमे हुए मोबाइलों को ट्रेस किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने दुर्ग, भिलाई के अलावा राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर और पड़ोसी राज्यों जैसे मध्य प्रदेश एवं आंध्र प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से इन 201 स्मार्टफोन्स को बरामद करने में सफलता हासिल की।

​सोशल मीडिया पर अपलोड होगी IMEI लिस्ट, छूटे हुए लोग यहां से पाएं मोबाइल

​दुर्ग पुलिस ने बताया कि जो मोबाइल स्वामी आज किसी कारणवश कंट्रोल रूम नहीं पहुंच पाए हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। दुर्ग पुलिस अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स/ट्विटर) पर बरामद किए गए सभी मोबाइलों के IMEI नंबरों की सूची अपलोड करेगी।

​नागरिक इस सूची से अपने मोबाइल का मिलान कर सकते हैं। जिन लोगों का नाम या आईएमईआई नंबर इस सूची में होगा, वे सीधे एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) कार्यालय, सेक्टर-03 में जाकर आवश्यक दस्तावेज दिखाकर अपना मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं। इस पूरी सफल कार्रवाई में एसीसीयू की टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…